फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय शाक्य महासभा की कार्यकारिणी का चुनाव एक अकादमी कुइयांबूट पर सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से शिवम शाक्य निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। महेंद्र सिंह शाक्य को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदों पर निर्वरोध निर्वाचन हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश के अन्य जनपदो, कन्नौज, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं आदि से आकर पदाधिकारियों ने भाग लिया और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शाक्य कन्नौज, सहायक चुनाव अधिकारी राजेश कुमार बदायंू व योगेश शाक्य बदायूं ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया। प्रदेश महासचिव अरुण कुमार शाक्य ने सभी को बधाई दी। कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवम शाक्य, महासचिव कौशलेन्द्र सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष वीर सिंह शाह नियुक्त किये गये तथा शपथ दिलायी गई।
दिल्ली इकाई की ओर से आये राष्ट्रीय सचिव हरि गोविन्द सिंह कवि व सुनील कुमार शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार शाह, प्रदेश कोआर्डिनेटर कुलदीप सिंह शास्त्री, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य मौजूद रहे। इस दौरान जगदीश सिंह शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, महेन्द्र सिंह शास्त्री, गोविन्द सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष बने शिवम शाक्य
