फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक व एडीएम ने मौनी अमावस्या को दृष्टिगत रखते हुए रामनगरिया मेले में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मौनी अमावस्या का पर्व है। शाही स्नान को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मेला रामनगरिया में गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या पर शाही स्नान है। इसलिए पांचाल घाट पर विशेष इंतजाम किये जायें। जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। जाम आदि न लगे इसके लिए पुल पर पुलिस व्यवस्था चौक चौबंद की जाये। बड़े वाहनों का रुट डायवर्जन किया जाये। जिससे जाम का कारण न बन सकें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने अन्य दिशा निर्देश पुलिसकर्मियों को दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय मौजूद रहे।
मौनी अमावस्या पर शाही स्नान को लेकर एसपी ने ली बैठक, दिये दिशा निर्देश
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2025/01/frdp19-24-scaled.jpg)