पुलिस ने घायल को सीएचसी में कराया भर्ती
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। दस बीघा जमीन हड़पने के लिए परिवारीजनों ने विधवा महिला को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंपतपुर के मजरा उलियापुर में भारत सिंह की पत्नी कलावती का कहना है कि मेरे देवर और जेठ जगमोहन और रामरूप आए दिन मेरे साथ झगड़ा करते हैं और मारपीट करते रहते हैं। मंगलवार को तो हद ही हो गई। इन दोनों ने मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया। गोली मेरे हाथ में लगी और शरीर भी झुलस गया। गांव वालों की मदद से थाना पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया गया। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में भर्ती कराया। जहां पर उपचार जारी है।
दस बीघा जमीन हड़पने के लिए नि: सन्तान विधवा के मारी गोली
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2025/01/frdp18-23-scaled.jpg)