Headlines

ग्रीन वैली स्कूल में संविधान निर्माता बाबा साहब की मनायी गई जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनामिका मेमोरियल ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी गई। प्रबंधक रमेश चन्द्र राजपूत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अपै्रल 1891में हुआ था। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत को समाप्त कर समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर किया। संविधान में समता, बंधुत्व भाईचारा, न्याय को ध्यान में रखते हुए विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान को लिखा। वह एक कानून विद् के साथ-साथ उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने 10 से ज्यादा देशों का भ्रमण कर अध्ययन किया और संविधान लिखा। साथ ही अंगे्रजों को एहसास हो गया था कि भारत देश में एक ऐसा विद्वान भी है। डायरेक्टर अभिजीत राजपूत, प्रधानाचार्या साबरा सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *