फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र दहेलिया जथोरा निवासी ५० वर्षीय रामदास पुत्र कामता प्रसाद का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। इस दौरान दबंग मिश्री पुत्र अज्ञात गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मिश्रा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रामदास को मारपीट कर घायल कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी रामकुमारी बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दबंगों ने दंपत्ति को पीटा, गंभीर
