खेली गई फूलों की होली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा मातृ छाया गेस्ट हाउस में रविवार को नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई, साथ ही सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया लाल जैन ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मार्गदर्शक रमेश मेहरोत्रा तथा शपथ अधिकारी अजय शंकर तिवारी ने शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण करवाया। सभी ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर पटुका पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ। प्रवेन्द्र गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया गया। कनक उपाध्याय ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था का परिचय दुष्यंत श्रीवास्तव ने दिया। निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के आयामों को पूरा करते हुए चलने वाली संस्था है। संस्था वर्ष भर जनजागरूकता और विद्यार्थी कौशल को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा, रक्तदान एवं महापुरूषों की जयन्ती का आयोजन भी समय समय पर करती रहती है। संस्था ने नवीन सदस्यों को जोडक़र शाखा को और मजबूत किया है। कोषाध्यक्ष अनुपम पुरवार ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सचिव देवेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने पूरे वर्ष का विवरण दिया।
नवीन सदस्यों में अर्चना सेंगर, नैन्सी वर्मा, दीपक कपूर, द्रोण सिंह गंगवार, प्रदीप गुप्ता, अमित रस्तोगी, कुंवर गुप्ता शाखा में शामिल हुए हैं। अविका सिंह, काष्वी सिंह, अन्वी गुप्ता ने अपने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शपथ अधिकारी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवीन कार्यकारिणी में पांचाल शाखा अध्यक्ष देेवेन्द्र नारायन श्रीवास्तव, सचिव संतोष अग्रवाल, वित्त सचिव अनुपम पुरवार एवं महिला संयोजिका रत्नेश पाल, संगठन सचिव कन्हैया शुक्ला को मनोनीत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष संदीप अग्रवाल को बनाया गया। मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के साथ साथ संस्कार के भी कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि रमेश मेहरोत्रा ने कहा कि एक परिषद पारिवारिक संगठन है। संयोजक गुंजन रस्तोगी ने समाजसेवी अशोक रस्तोगी का माल्यापर्ण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी ने फूलों की होली खेली और होली के गानों पर झूमकर नृत्य किया। इस मौके पर अनुपम पुरवार, गुंजन रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, शिवम गुप्ता, कन्हैया शुक्ला, मनोज अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, योगेश वर्मा, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, नमन गर्ग, संदीप उपाध्याय, सचिन सिंह, कन्हैयालाल अग्रवाल, कमल यादव, आयुश गुप्ता, पूनम जैन, ममता सक्सेना, रोमी श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, रीना यादव, सीमा उपाध्याय, सुमन अग्रवाल, स्वेता पुरवार, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव बाथम ने किया।
भाविप पांचाल शाखा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
