Headlines

कर्तव्य पथ पर दिखा भारतीय सेना का दमखम, धरती दहली, गरजा गगन! राफेल से लेकर सुखोई तक, इन विमानों ने चीर डाला आसमान

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि रहे। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर देश की संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करती आकर्षक झांकियां निकाली गईं। साथ में भारतीय सेना ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया। आसमान से लेकर धरती तक, हर जगह भारतीय सेना ने अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान आकाश में राफेल विमान भी गरजा। आइए आपको कर्तव्य पथ पर दिखे भारतीय सेना के उन गौरवशाली और साहसिक प्रस्तुतियों की एक झलक दिखाते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड का समापन

फ्लाइपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और दर्शक दीर्घा में जाकर लोगों का अभिवादन किया।

 

76वें गणतंत्र दिवस के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो कर्तव्य पथ से रवाना हुए.

भारतीय वायु सेना ने किया अद्वितीय प्रदर्शन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड कमांडर की ली सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई.

भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने बनाए मानव पिरामिड

भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब।

बिहार और पंजाब की झांकी

विभिन्न राज्यों की झांकी से भारत ने सांस्कृतिक झलक दुनिया की दिखाई।

कर्तव्य पथ पर प्रलय मिसाइल का प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है।

उत्तराखंड और हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की गई

कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की भी झांकी पेश की गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य पथ पर हरियाणा की भी झांकी पेश की गई।

विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर गोवा की झांकी प्रदर्शित की गई। साथ ही तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की झांकी भी पेश की गई।

कर्तव्य पथ पर पैदल सेना की टुकड़ी भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए, जिसकी शुरुआत ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) ‘चेतक’ और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल, ‘कपिध्वज’ से हुई, जिसे कठिन इलाकों, खासकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके बाद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, बजरंग और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम, ऐरावत हैं। परेड में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (हैवी) ‘नंदीघोष’ और क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (मीडियम) ‘त्रिपुरांतक’ भी शामिल हैं। ये स्वदेशी रूप से निर्मित बख्तरबंद वाहन गतिशीलता और सुरक्षा में उत्कृष्ट हैं और पहले से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दे रहे हैं।

समुद्र की गहराई में फहराया तिरंगा

गुजरात में स्कूबा डाइवर्स ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देवभूमि द्वारका में समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *