Headlines

गोद भराई कार्यक्रम में खाना खाने से तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार

प्रधान की दुकान से खरीदा गया था सामान, परिजन बोले एक्सपायरी डेट का था
थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती, उपचार शुुरु
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन गोद भराई कार्यक्रम के दौरान खाना खाने से करीब तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने जो भी मसाले आदि खरीदे वह प्रधान की दुकान से खरीदे, जो एक्सपायरी डेट के थे।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठरुइया निवासी रूबी पुत्री शिवराम सिंह की गोद भराई का कार्यक्रम बीते दो दिन पूर्व हुआ था। रुबी के चाचा संतोष कुमार के बताये अनुसार उन्होंने खाना बनाने के लिए मसाले आदि ग्राम प्रधान की दुकान से खरीदे थे। जो एक्सपायरी डेट के थे। उन मसालों को भोजन में डालने से जिसने भी भोजन को खाया, उन सबको फूड प्वाइजनिंग हो गयी। जब इस संबंध में प्रधान से बात की गयी, तो प्रधान ने सभी का इलाज कराने की बात कही, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गये। तब पीडि़ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल की। जिससे 1076 हेल्पलाइन की कॉल से एक्टिव हुए थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ ग्राम अठरुइया पहुंचे और पीडि़तों का हालचाल लिया। तब उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल की। एंबूलेंस से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक पीडि़ता रूबी पुत्री शिवराम सिंह, प्रियंका पुत्री शिवराम सिंह 17 वर्ष, रंजन पुत्री संतोष कुमार, मृदुल पुत्र सत्येंद्र कुमार, वीना देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार, श्रीकृष्णा पुत्र भगवत कुमार, विशाल पुत्र विनोद कुमार, हरिओम, रवीना पुत्री संतोष कुमार 18 वर्ष, रेनू पुत्री आसाराम 17 वर्ष, संतोष कुमार पुत्र जगन सिंह 45 वर्ष, सलोनी पुत्री रामकिशोर 17 वर्ष, शिवांग पुत्र रोहतास, जान्हवी पुत्री रोहतास, पूजा पत्नी रोहतास 40 वर्ष, सर्वेश कुमार, शिवराम सिंह 45 वर्ष, फूलश्री पुत्री राम बरन, अनीता पत्नी विनोद कुमार, राम लली पत्नी रामसनेही 65 वर्ष, किरण पत्नी संजय सिंह 35 वर्ष, ममता पत्नी रामसेवक 40 वर्ष, आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार पुत्र जागरण सिंह 38 वर्ष, धनीराम पुत्र बद्री प्रसाद 45 वर्ष, धनीराम 15 वर्ष, रंजीत पुत्र संतोष 17 वर्ष, असीम पुत्र राम सेवक 18 वर्ष, माधुरी पुत्री सुरेंद्र सिंह 20 वर्ष, सुरेंद्र सिंह पुत्र सियाराम 45 वर्ष तथा जन्म प्रदेश हरियाणा से दूल्हा पक्ष से दीपांशु पुत्र सुशील कुमार सहित पीडि़ता के बताएं अनुसार डेढ़ सैकड़ा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार बने। पीडि़त के बताए अनुसार उनके रिश्तेदार अंबाला, एटा तथा अन्य जगहों से आए। वह अपनी-अपनी जगह पर इलाज करा रहे हैं। लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग नवाबगंज में आए। जहां डॉक्टर लोकेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ पीडि़तों का प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने पीडि़तों का हालचाल लिया और हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।

तीन दिन पूर्व की घटना में क्यों सोता रहा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन

नवाबगंज। तीन दिन पूर्व घटी घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सूचना देने के बाद दो तीन घंटे बाद पुलिस सक्रिय हुई और घायलों को एंबूलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। तब कहीं जाकर फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों का उपचार हो सका। वहीं प्रधान जो कि परचून की दुकान किये है वह एक्सपायरी डेट के मसाले बेच रहा है। जिसके चलते उपरोक्त घटना घटी। जिसके चलते ग्राम प्रधान पर कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना घटना के बाद भी किर्सी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच करना उचित नहीं समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *