फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तुम जैसे भी हो, जिस हाल में हो, मेरे निमंत्रण को स्वीकार करो और चले आओ, मैं प्रतिपल तुम्हारी प्रतीक्षा में हूं, साहस करो और मेरे स्पर्श को छू लो…………
लाल महाराज जिनकी समाधि नवदिया फतेहगढ़ में स्थापित है, लगभग 100 वर्ष पूर्व एक आध्यात्मिक आमंत्रण दिया था। जिससे अनवरत देश विदेश के लगभग 161 देशों के अनुयाई यहां रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस आश्रम पर आ रहे हैं और संस्था के वर्तमान ग्लोबल मार्गदर्शक पद्म भूषण कमलेश डी पटेल दाजी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान, में ध्यान के अंतर्गत एकात्मक अभियान् में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर गांव-गांव जाकर 100 वर्ष पूर्व जलाई गई लौ को समस्त मानव वर्ग के हृदय में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। शनिवार को फ्रांस से आयी वॉलिंटियर बहन जेसिका ने रामचंद्र मिशन में आकर एकात्मक अभियान के कार्य को देखा। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद आदि जगहों से लगभग दो दर्जन लोगों ने यहां चल रहे और एकात्मक अभियान की गतिविधियों को समझा। संस्था के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव ने ट्रेनर सुरेश तिवारी, गोपाल यादव, कृष्णा, कमला, निरंकार सिंह चौहान, डॉ0 आरसी बोहरा आदि के साथ अपने अनुभव साझा किये। फ्रांस, महाराष्ट्र, हैदराबाद का यह गु्रप 2 दिन तक यहां रुक कर एकात्मक अभियान को गति देकर वापस चला जायेगा।
फ्रांस से वॉलिंटियर जेसिका ने आकर एकात्मक अभियान को देखा व गतिविधियों को समझा
