कंपिल, समृद्धि न्यूज। घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत बिगडऩे पर उसे लोहिया रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सचिन सिंह चौहान की शादी दो वर्ष पूर्व जनपद हरदोई के बरौन गांव निवासी संध्या सिंह चौहान के साथ हुई थी। परिवारिक विवाद के चलते महिला ने रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजनों को जानकारी होने पर महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगडऩे पर डाक्टर ने महिला को लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया में इलाज के दौरान महिला की देर शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतका की एक दो वर्ष की बेटी भी है। हालांकि स्वजन स्पष्ट कारण नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में स्वजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
घरेलू विवाद में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौत
