मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गयी। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी ताजपुर क्षेत्र के नगरिया गांव में रिंकी 27 वर्ष पत्नी अखिलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।यके पक्ष के जवारपुरवा, मजरा दहिलिया, थाना अरबल, जनपद हरदोई के लगभग 80 लोग आये। मृतका के भाई अनिल कुमार ने मृतका के पति अखलेश, सास रामबेटी, ससुर मुनेन्द्र उर्फ मुनीम के खिलाफ बहन की हत्या कर देने की कोतवाली में तहरीर दी है। मृतका के 10 वर्षीय पुत्र राजन, 7 वर्षीय पुत्री आशिकी है। मृतका की शादी 2012 में हुई थी। मृतका के भाई अनिल ने बताया कि अखिलेश गाजियाबाद में किसी अज्ञात लडक़ी के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बात का समझौता हो गया था। फिर भी ससुराल पक्ष के लोग आये दिन झगड़ा करते थे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तब तक शव उठाने नहीं दिया, जब तक कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने उन्हें कार्यवाही करने का आश्वासन नहीं दे दिया। दरोगा अमित गुप्ता ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
