कमालगंज, समृद्धि न्यूज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम खेरे नगला निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र वीर भान बुधवार सुबह 10 बजे अपने दरवाजे पर लगे हैण्डपम्प में पड़े समरसेविल की मरम्मत कर रहा था। उसने जैसे ही हैण्डपम्प का पाइप ऊपर खींचा तो ऊपर से निकली हाई टेंशन की लाइन में पाइप लग गया। जिससे करंट की चपेट में आने से अमन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में बाइक से सीएचसी कमालगंज लेकर आये। जहाँ डा0 मान सिंह वर्मा नें उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां धीरा देवी आदि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई में सबसे छोटा था। बड़े भाई धु्रव का इसी महीने विवाह होना था।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
